समाजसेवी मनोज जायसवाल के जन्मदिन पर हुए विभिन्न आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जायसवाल क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल का जन्म दिवस को स्वजाति समाज के लोगों ने पूरे भारतवर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा मनाया गया।
क्लब के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने बताया कि जायसवाल क्लब द्वारा समाज के लोगों ने क्लब के अध्यक्ष मनोज जायसवाल का जन्मदिवस वाराणसी सहित पूरे भारतवर्ष में मनाया गया। महानगर सचिव हेमंत जायसवाल, राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में सारनाथ स्थित वृद्धाश्रम में भोजन, फल, मिठाई वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ ही समाज के लोगों ने मकबूल आलम रोड स्थित फार्म हाउस पर केक काट कर मनाया गया। उन्होंने बताया कि देश के 26 राज्यों में जायसवाल क्लब की स्थापना मनोज के द्वारा किया गया, हर राज्यों में समाज को एकजुट करने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा हैं।
इस अवसर पर बतौर अतिथि नेशनल इक्वल पार्टी के संस्थापक शशि प्रताप सिंह, उद्योगपति भानु जायसवाल, चेयरमैन रमेश जायसवाल, प्रोफेसर विजय जायसवाल, गणेश जायसवाल, पियूष जायसवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


