Kashi ka News. नई बस्ती मे प्राचीन हनुमान जी का भव्य श्रृंगार।

 नई बस्ती मे प्राचीन हनुमान जी का भव्य श्रृंगार।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सारंग तालाब विकास समिति एवं पंचकोशी रोड नई बस्ती युवा व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नई बस्ती मे प्राचीन श्री हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, भोग एवं भजन, कीर्तन एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। किया, जिनकी देखरेख में पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, पार्षद मदन दुबे, जितेंद्र कुमार सोनी, विनोद कुमार दीक्षित, चेतनारायण राजभर, विनय श्रीवास्तव, संजय पांडे, विनोद अग्रहरि, अरविंद कुमार, संजय चौरसिया, हरिश्चंद्र मौर्य सहित सैकडों गणमान्य एवं भक्तगण उपस्थित रहे।