Kashi ka News. करणी सेना जिलाध्यक्ष आलोक सिंह की माता का निधन।

 करणी सेना जिलाध्यक्ष आलोक सिंह की माता का निधन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की माता बिन्दा सिंह (76) वर्ष का इलाज के दौरान बुधवार की शाम निधन हो गया। 

उनके निधन की खबर मिलते ही घर पार्वती नगर कॉलोनी, पांडेयपुर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनो ने बताया कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार चल लहा था, इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 



परिवार में उनके पति वीरेंद्र प्रताप सिंह और उनके दो पुत्र है, आलोक सिंह बड़े हैं। बिन्दा सिंह के निधन पर सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। वही उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त करने वालों का लोगों तांता लगा है।