Kashi ka News. बाबा साहेब की जयंती पर सपानेता डॉ अजय चौरसिया ने बांटे शिक्षा किट।

 बाबा साहेब की जयंती पर सपानेता डॉ अजय चौरसिया ने बांटे शिक्षा किट। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महान समाज सुधारक, दलित, वंचित एवं पिछड़े समाज के मसीहा, भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर बेनियाबाग स्थित दलित बस्ती मे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के अध्यक्ष डॉ अजय चौरसिया के नेतृत्व मे सैकडों बच्चों को शिक्षा सम्बंधित कापी, पेन आदि का किट देकर बाबा साहब के सपनों को साकार करने का आवाहन किया गया। 

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, दिलशाद अहमद डिल्लू, समाजवादी पार्टी दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी, मनोज यादव, सोहन लाल चौरसिया, मुरलीधर जायसवाल, कैलाश दुबे, प्रवीण कसेरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नगरिक उपस्थित रहे।