महानगर उद्योग व्यापार समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज के भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सांगठनिक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकारी जिम्मेदारियों के स्पष्ट विभाजन, सदस्यता विस्तार तथा वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार मंडलों को समिति से जोड़ने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका ए्वं महामंत्री अशोक जायसवाल ने बैठक का संचालन किया।बैठक मे संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से संगठन के लोकप्रिय अध्यक्ष स्व प्रेम मिश्रा के निधन के उपरांत कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में श्रीनारायण खेमका के मनोनयन की औपचारिक पुष्टि की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री नारायण खेमका ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए यह जरूरी है कि हम अपने ढांचे को मजबूत करें और हर क्षेत्र के व्यापारी को एक मंच पर लाएं।
वाराणसी जैसे बड़े व्यापारिक केंद्र में यदि सभी व्यापार मंडल एकजुट हों तो न केवल समस्याओं का समाधान तेज होगा, बल्कि सरकार तक हमारी आवाज़ भी प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। महामंत्री अशोक जायसवाल ने कहा कि संगठन में पारदर्शिता और जवाबदेही हमारी प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि युवा उद्यमी, महिला व्यवसायी और नए स्टार्टअप भी समिति से जुड़ें। बैठक में सर्वश्री अनुज डीडवानिया, गोकुल शर्मा, घनश्याम जायसवाल, पंकज अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, डॉ अंजनी मिश्रा, रजनीश कनौजिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, राहुल मेहता, राम भजन अग्रहरि, सुजीत गुप्ता, पुरुषोत्तम जालान, समीर नंदन गुप्ता, कौशल तिवारी, विशाल कपूर, प्रतीक शर्मा, शैलेश जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल, स्मिता लोहिया, पूजा चौधरी, शिवशंकर गुप्ता, मनोज जायसवाल, दीपक वासवानी, विकास यादव, धर्मेंद्र पांडेय, अंकित रस्तोगी, देवांश चौबे, संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।


