Kashi ka News. आयुर्वेदिक उपचार की नई पहल "अनिरुद्ध वैलनेस सेंटर।

 आयुर्वेदिक उपचार की नई पहल "अनिरुद्ध वैलनेस सेंटर।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वारणसी/प्रयागराज। आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान और आधुनिक जीवनशैली की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, भवानीपुर (कठौली), मेजा रोड, प्रयागराज में “अनिरुद्ध वैलनेस सेंटर” का शुभारंभ शीघ्र होने जा रहा है। यह केंद्र “शिला वैदिक आयुर्वेद” के योग्य संचालन में कार्य करेगा।

इस वैलनेस सेंटर में रोगों के उपचार हेतु वैदिक ऋषियों द्वारा निर्देशित शुद्ध, सात्विक एवं प्राकृतिक पद्धतियों का उपयोग किया जाएगा। केंद्र का मुख्य उद्देश्य केवल रोग का उपचार करना ही नहीं, बल्कि उसके मूल कारण को समाप्त कर शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को स्थापित करना है। केंद्र में पंचकर्म चिकित्सा, चैरोंपैथिक बोन सेटिंग तथा कपिंग थेरेपी जैसी विशेष सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। इन विधियों के माध्यम से विभिन्न जटिल एवं पुरानी बीमारियों का समग्र उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर हरिद्वार के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ रामदास उदासीन तथा डॉ अभिषेक मिश्र अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करेंगे। उनके अनुभव और मार्गदर्शन में रोगियों को उच्च गुणवत्ता की आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। वैलनेस सेंटर के संचालकों ने बताया कि यह केंद्र पूरी तरह से सात्विक वातावरण में संचालित होगा, जहाँ प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जाएगा।स्थानीय नागरिकों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।