Kashi ka News. श्री दयानन्द बाल मंदिर जू0हा0 के विद्यार्थियों में गृहकार्य व असाइनमेंट वितरित।

 श्री दयानन्द बाल मंदिर जू0हा0 के विद्यार्थियों में गृहकार्य व असाइनमेंट वितरित।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारम्भ होने से पूर्व श्री द‌यानन्द बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में विद्यार्थियों को गृहकार्य एवं विशेष असाइनमेंट वितरित किये गये। विद्यालय प्रबन्धन का उद्‌देश्य है कि बच्चे अवकाश के समय का सदुपयोग करते हुए अध्ययन से निरंतर जुड़े रहे तथा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का विकास करते रहें। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक एवं शिक्षकों के द्वारा बच्चों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और रचनात्मक गति विधियों के लिए प्रेरित किया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक राजकु‌मार सैनी, प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी, अबरार हैदर खान, सत्यम कुमार यादव, रोशन कुमार मौर्य, पीयूष सैनी, सुमनलता, दीपशि‌खा चौरासिया, स्नेहलता श्रीवास्तव, ममता, प्रीति प्रजापति आदि शिक्षकगणों ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।