जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा शहर के 11 स्थानो पर "खजाना" गेम शो का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (जेएसके) व इंडिया बिज़नेस फोरम (आईबीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में इस सत्र का सबसे क्रिएटिव और रोमांचक कार्यक्रम “खज़ाना” गेम शो का आयोजन रविवार को शहर के विभिन्न ग्यारह स्थानो पर किया गया। लगभग 400 से अधिक सदस्यों ने खजाना हासिल करने मे सफलता प्राप्त की। इस अनूठे कांसेप्ट में जेएसके एवं आईबीएफ 11 प्रमुख सदस्यों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठानों, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित इन सभी सेन्टरो पर संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रिचा दुबे, डॉ शालिनी राणा, अरविंद जैन, अभिषेक भट्टाचार्य सहित आईबीएफ हेड एवं एंबेसडर और जेएसके के सभी नए-पुराने सदस्यों को सपरिवार खजाना ढंढूने पहुंचे प्रतिभागियो की सभी विभिन्न प्रतिष्ठानो के अधिष्ठाता के साथ स्वागत अंगवस्त्रम एव स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
कार्यक्रम सुबह 8 बजे जेएसके चन्द्र प्रकाश सिंह सह निदेशक (आन्या ग्रीन एनर्जी प्रा0लि0 से प्रारम्भ होकर एसकेएएन एंड एसोसिएट्स, लंका, वीएनएस प्रिंटिंग एंड स्पैरो डिजाइन सामनेघाट स्थित यूनिक सैलून, चेतमणि चौराहा पारिख टाइल्स एंड डेकोर, भेलूपुर पशुपति (बनारस स्वर्ण कला केंद्र) एवं नवीन साड़ी केंद्र भेलुपुर, सिगरा मे एचआर फर्म, मलदहिया वीआईपी शो रूम, कबीरचौरा स्थित एसएस ट्रेडर्स होते हुए सिगरा स्थित ऐस्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स पहुचकर समापन हुआ। वही पर एक पत्रकार वार्ता मे संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस अनोखे कार्यक्रम के अन्तर्गत भाग लेने वाले सभी सदस्यो ने विभिन्न प्वाइंट से विभिन्न व्यावसायिक जानकारियो के साथ-साथ आप मे एक दूसरे के विषय जानने का अवसर उनके प्रतिष्ठान पर विशेष तौर महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक खजाना हासिल किया जो अन्य कही नही हासिल होता।
आयोजकों के अनुसार, प्रत्येक 11 स्थानों पर प्रतिभागियों को पांच-पांच पॉइंट्स भी प्राप्त हुआ सभी पॉइंट्स पूरा करने वाले सदस्यों को विशेष पुरस्कार हासिल किया, वहीं प्रत्येक प्रतिभागी विभिन्न सेन्टरो भी आकर्षक उपहार हासिल किए। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर राम गोपाल मोहले, पं चंद्रमौली उपाध्याय, डॉ समीर गुप्ता, डॉ दीपाली गुप्ता, पूजा मधोक, बाबा मधोक, डॉ अजीत सहगल, सीए विनय जैन, डॉ सचिन मिश्रा, डॉ ए के कौशिक, देव भट्टचार्य, श्रीनारायण खेमका, सुनील खन्ना, सुनील जायसवाल, राहुल मेहता आदि विशिष्ठजनों की शानदार उपस्थित रही। "खज़ाना" के प्रत्येक स्थल पर कहीं दीप प्रज्ज्वलन, कहीं केक सेलिब्रेशन, कहीं पुस्तक का विमोचन, कहीं सिग्नेचर फॉर्मेट कराया गया रिकॉर्ड पर, किसी जगह बर्थडे का सेलिब्रेशन हुआ, फूलों की बारिश हुई, प्रत्येक जगह स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था रही। इस गेम शो मे अग्रवाल, रूपेश माहेश्वरी, दीपक बालचंदानी, आशीर्वाद सेठ, अमित सराफ, समीर सरीन, रमेश सेठ, शीतल बरनवाल, नितेश सिंह, डॉ आशीष गुप्ता, कंचन भट्टाचार्य, रूबी शाह, राजीव अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, विनय गिरी, कविता जुगनू, सावित्री मौर्य, संजय दुबे, डॉ आशीष गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, राकेश राजपूत, श्रृंखला गुप्ता, पूजा गुप्ता, अमित सिकदर, डॉ वीरेंद्र केसरी, प्रदीप मेहरोत्रा, प्रदीप उपाध्याय, शुभो घोष आदि अनेकों सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


