Kashi ka News. . . वनिता पब्लिक स्कूल के छात्रों का 12वीं शानदार प्रदर्शन।

 वनिता पब्लिक स्कूल के छात्रों का 12वीं शानदार प्रदर्शन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। वनिता पब्लिक स्कूल, लहुराबीर, वाराणसी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा (वर्ष 2025-26) में उत्कृष्टतम प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। 

विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता तिवारी ने बताया कि छात्रा कृतिका प्रजापति प्रथम 96.8, सृष्टि जायसवाल द्वितीय 96.6 एवं आदर्श गुप्ता व आयुष जायसवाल ने 96 सम्मिलित रूप से तृतीय पाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग के पीएमसी ग्रुप में कृतिका प्रजापति 96.8 प्रथम, पीबीसी ग्रुप में आयुष जायसवाल 96 प्रथम, वाणिज्य वर्ग में सृष्टि जायसवाल 96.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। 

वही सृष्टि जायसवाल, सृष्टि मौर्या व तेजस्वी यादव ने संगीत में 100, कृतिका प्रजापति ने फैशन स्टडीज में 100, व्यावहारिक कला(अप्लाइड आर्ट) में आर्या यादव, हनी कसेरा, आयुष कुमार सेठ, फ़ारिया नूर, मान्या श्रीवास्तव, शाम्भवी शर्मा व अनुष्का अग्रवाल ने 100, आदर्श गुप्ता, आयुष जायसवाल, तेजस्वी यादव ने अंग्रेजी में 99, आदर्श गुप्ता व सृष्टि जायसवाल ने वाणिज्य मे 98, आयुष कुमार सेठ जीव विज्ञान में 98, आदर्श गुप्ता, ईशा गुप्ता बिजनेस स्टडीज मे 98, हर्षिता मिश्रा ने अर्थशास्त्र मे 96, विजय पाण्डेय ने शारीरिक शिक्षा में 96, शिवम मौर्या कंप्यूटर विज्ञान में 95, कृतिका प्रजापति ने गणित मे 96 व कृतिका प्रजापति व आयुष जायसवाल व तेजस्वी यादव ने क्रमशः भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान में 95, आस्था श्रीवास्तव, गौरी अग्रवाल हिन्दी में 95 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन व समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओ ने विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरण किया व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।