17 मई को मारवाड़ी भवन लक्सा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। मारवाड़ी समाज वाराणसी एवं आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण, एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा शिविर का आयोजन दिनाँक 17 मई 2026, रविवार, समय प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक मारवाड़ी समाज भवन लक्सा वाराणसी में किया जाएगा।
संस्था के प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान कार्यक्रम संयोजक संजय प्रहलादका, हर्ष बजाजने संयुक्त रूप से बताया की कैंप में परीक्षण उपरान्त ऑपरेशन के लिये चयनित मरीजों को कैंप स्थल से बस या कार द्वारा आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल माधोपुर ले जाया जाएगा, जहां उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण) नेत्र चिकित्सकों द्वारा सम्पन्न होगा। अस्पताल मे मरीजो को उपचार एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी।
संस्था के अध्यक्ष अनूप सराफ, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, समाज कल्याण मंत्री हेमदेव अग्रवाल ने बताया कि समाज द्वारा यह पहल लोगों की जरूरत को देखते हुए यह शिविर लगाया जा रहा है, जहां सभी का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा शिविर में के लिए पंजीकरण प्रारंभ है मोबाइल नंबर और आधार व्हाट्सएप पर भेज कर भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं जिसका नंबर 73798 1327 5 एवं 7376748 639 पर भेज सकते हैं।


