Kashi ka News. 17 मई को आईबीएफ लीडर्स सेमिनार।

 17 मई को आईबीएफ लीडर्स सेमिनार।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के वोकेशनल सेक्टर का महाकुंभ "लीडर्स सेमिनार" रविवार, 17 मई को शाम 6 बजे, होटल विश्वम, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बैठक में जानकारी दी कि इस सेमिनार में 125 से अधिक लीडर्स सहभागिता करेंगे। सेमिनार में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी, साथ ही टीम के विस्तारीकरण की जानकारी आगामी योजनाओं की रूपरेखा वर्तमान परिस्थितियों में लाभकारी रणनीति पर विचार, नयी घोषणाएं व नए बैच का शुभारम्भ किया जायेगा।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण राकेश अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ वीरेंद्र केसरी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में कृष्ण मोहन अग्रवाल, डॉ शालिनी राणा, रिचा दुबे, दिव्या अग्रवाल, आकांक्षा मिश्रा, रमेश सेठ, अभिषेक भट्टाचार्य, अरविंद जैन, बृजेश लोड, आयुष बुबना, पूजा गुप्ता, प्रदीप मल्होत्रा, सौम्या अग्रवाल, गौरव गुप्ता, रितु अग्रवाल, मोनिशा केसरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।