प्रजापति हितकारिणी सभा का चुनाव निर्विरोध संपन्न, 24 मई को होगा शपथ ग्रहण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा (सी.20/4 प्रजापति बाग, नई पोखरी, वाराणसी) के त्रिवर्षीय प्रबंध समिति चुनाव की प्रक्रिया के तीसरे दिन आज गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला पर नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) की गई।
चुनाव समिति के सहायक रिटर्निंग अधिकारी विनोद वर्मा और निर्वाचन कैशियर गुलाब प्रसाद ने संयुक्त रूप से सभी दाखिल प्रपत्रों की गहन जांच की, जिसमें कोई भी त्रुटि नहीं पाई गई। संवीक्षा के दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आया कि किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है और सभी उम्मीदवारों को कोई चुनौती नहीं मिली है, जिसके चलते यह पूरा चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद हेतु प्रेमशंकर उर्फ कृपाशंकर प्रजापति, उपाध्यक्ष पद हेतु रामदुलार प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु निशा प्रजापति, मंत्री पद हेतु जान्हवी देवी प्रजापति, कोषाध्यक्ष पद हेतु मदन लाल, उपमंत्री पद हेतु पवन कुमार, महिला उपमंत्री पद हेतु माया वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु आशीष प्रजापति, आय व्यय निरीक्षक पद हेतु लक्ष्मी नारायण, संगठन मंत्री पद हेतु सोनी चक्रवाल, प्रचार प्रसार मंत्री पद हेतु शिवशंकर तथा सांस्कृतिक मंत्री पद हेतु मनोज चक्रवाल शामिल हैं। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के विभिन्न क्षेत्रीय पदों पर विधानसभा दक्षिणी से मनोज कुमार व अभिषेक प्रजापति, विधानसभा कैंट से राजकुमार प्रजापति व जमुना प्रसाद, विधानसभा उत्तरी से सुरेश प्रसाद प्रजापति व रामबच्चन प्रजापति, चिरईगांव पद हेतु दुर्गा प्रसाद प्रजापति तथा काशी विद्यापीठ पद हेतु महेंद्र प्रसाद प्रजापति निर्विरोध चुने गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ रामनयन वर्मा ने बताया कि चुनाव की अग्रिम कार्यवाही के क्रम में आगामी 24 मई 2026 दिन रविवार को शाम 5 बजे सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, साथ ही उनका शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे।


