बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस पर परिणय सूत्र में बंधे 55 युगल ।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दहेज़ और ख़र्चीली शादियों के ख़िलाफ़ सबसे सशक्त मुहिम मे रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड' में अघोराचार्य महाराज बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस के अवसर पर 55 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे।
सामाजिक संस्था अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के सौजन्य से आयोजित इस 'सामूहिक विवाह समारोह' का नज़ारा देखने लायक था। दोपहर में पारंपरिक रितिरिवाज़ों के साथ सभी वर-वधू को हल्दी की रस्म मे विवाह के अवसर पर गाये जाने वाले लोकगीतों से महिला मण्डल की सदस्य व कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रूबी सिंह के नेतृत्व में गायन हुआ। रात्रि आठ बजे से खानपान, शानदार साज-सज्जा और अघोरपीठ परिसर के अन्दर बड़ी-बड़ी टीवी स्क्रीन के ज़रिये सर्वत्र प्रसारण के चलते सामूहिक विवाह कार्यक्रम की रौनक देखने लायक थी।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोग का श्रीमती रूबी सिंह ने बताया दहेज और खर्चीली शादियों के खिलाफ सशक्त मुहिम के अंतर्गत यह साहमूहिक विवाह के आयोजन मे जरूरतमंद परिवारों मे उम्मीद ही नहीं बल्कि सामाजिक चेतना और जागरूकता बढ रही है। अघोरपीठ पर गृहस्त जीवन में बंधे इन सभी युगलों के साथ ही संस्थान की देश भर में फ़ैली शाखाओं के सूदूर क्षेत्रों, आदिवासी क्षेत्रों एवं परिवारों से आये हजारों लोगों को भी इस मौके पर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियदर्शी बाबा, कर्मवीर बाबा, आह्वाहन अखाड़ा के पीठाधीश्वर अवधूत अरुण गिरी महाराज, शाही बाबा प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, अनूप कुमार सिंह, श्रीमती रूबी सिंह सहित हजारों भक्तगण उपस्थित रहे।


