भारत विकास परिषद महामना शाखा का 8वाँ दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारत विकास परिषद महामना शाखा काक्ष अष्टम दायित्व ग्रहण समारोह “नवांकुर” सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, स्वामी विवेकानंद एवं माँ भारती के चित्र पर पुष्पार्पण तथा वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। सत्र 2025-26 के अध्यक्ष नीरज वर्मा ने आए अतिथियों का स्वागत किया। सचिव डॉ प्रियंका जायसवाल द्वारा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष सीए अजीत जायसवाल द्वारा विगत कार्यकाल के आय-व्यय का विवरण दिया।
प्रांतीय वित्त सचिव विवेक तिवारी ने शाखा से जुड़े नए सदस्यों को संकल्प दिलाया और प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद द्वारा सत्र 2026-27 के नए दायित्वधारियों को शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ बी एन रॉकी, सचिव रविनंदन तिवारी, कोषाध्यक्ष विकास पाठक ने अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की। इसके उपरांत विभिन्न गतिविधियों के संयोजकों को अध्यक्ष डॉ बी एन रॉकी ने शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शेखर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रहे। मुख्य वक्ता ब्रह्मानंद पेशवानी ने भारत विकास परिषद की विचारधारा एवं “कुटुंब प्रबोधन” विषय पर अत्यंत सारगर्भित उद्बोधन दिया।राष्ट्रीय सदस्य-पर्यावरण आलोक कपूर, क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए मुकुल साह, प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद एवं प्रांतीय वित्त सचिव विवेक तिवारी ने भी संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन महामना शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व क्षेत्रीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन, संचालन शाखा के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद दूबे, श्रीमती ममता जायसवाल एवं सीए अजीत जायसवाल द्वारा किया गया। समारोह में प्रांतीय संयोजक-पर्यावरण राकेश कुमार मिड्ढा, क्षेत्रीय संयोजक-सम्पर्क अजीत मेहरोत्रा, प्रांतीय संयोजक-सेवा विशाल कपूर, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, पूर्व प्रांतीय महासचिव नमित पारिख, पूर्व प्रांतीय वित्त सचिव सीए अमित जैन सहित बड़ी संख्या में परिषद के अनेकों वरिष्ठ दायित्वधारी गण, सदस्यगण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।


