Kashi ka News. स्व पं लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन।

 स्व पं लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, कुशल जननेता, अखिल भारतीय कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के‌ पूर्व अध्यक्ष स्व पंडित लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती पर गुरूवार को औरंगाबाद स्थित उनके पैतृक आवास पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपनी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पं लोकपति का राजनीति मे विशाल व्यक्तित्व था। वह अपनी स्पष्टवादिता व स्वच्छ छवि के कारण पार्टी और समाज में विख्यात थे। हालांकि उन्हें इसकी काफी कीमत भी चुकानी पड़ी, फिर भी वो अपने सिद्धांतों से कभी डीगे नहीं। विधान परिषद के पूर्व सदस्य पं राजेशपति त्रिपाठी ने बताया कि‌ पापा की 99वीं जयंती को पारिवारिक वातावरण मे मना रहे हैं। 100वीं जयंती को वर्षभर विविध कार्यक्रम आयोजित धूमधाम से मनाया जाएगा। गोष्ठी के पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता उप्र सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष पंडित विजय शंकर पांडे व स्वागत सुपुत्र पूर्व एमएलसी पं राजेश पति त्रिपाठी ने किया। 

इस अवसर पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, प्रजानाथ शर्मा, सतीश चौबे, डॉ महिधर मिश्रा, बैजनाथ सिंह, रविशंकर पाठक, विजय शंकर मेहता, मनोज चौबे, आनन्द मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, देवेन्द्र सिंह, वैभव त्रिपाठी, ददऊ बाबू, राकेश राय, दयाशंकर पांडे, शुभम राय, ब्रह्मदेव मिश्रा, कान्ता प्रमुख, राजेश चौधरी आनंद सिंह, गिरीश तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, हीरालाल शर्मा, आनंद शुक्ला, लाल मिश्रा, महेंद्र सिंह चौहान, मुन्ना सिंह, विजय शंकर मेहता, राजेंद्र तिवारी महंत, पुनीत मिश्रा, विपिन मेहता, राजेंद्र सिंह, अशोक पाण्डे, अंजनी मिश्रा, कमलाकांत पांडे, संजय तिवारी, युवराज पांडेय, निशांत ओझा आदि उपस्थित रहे।