Kashi ka News. भारत विकास परिषद ने नृसिंह प्राकट्य दिवस मनाया।

 भारत विकास परिषद ने नृसिंह प्राकट्य दिवस मनाया।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने संस्कार सूत्र के अंतर्गत नृसिंह मठ प्रांगण में चल रहे नृसिंह प्रकाट्य महोत्सव के तहत भगवान नृसिंह प्रकाट्योत्वस दिवस बैशाख शुक्ल चतुर्दशी, गुरुवार को बटुकों व नागरिकों के संग मनाया।

इस अवसर पर माता संकठा के वार्षिक श्रृंगार मे सदस्यगण शामिल हुए। मठ के पण्डित सौरभ मिश्रा द्वारा भजनों की प्रस्तुति हुई। इस मौके पर स्वरचित संक्षिप्त सारगर्भित सम्पूर्ण रामायण चालीसा का लोकार्पण हुआ और इसका सस्वर पाठ भी किया गया।

इस अवसर पर प्रान्तीय सचिव कमल कुमार सिंह, अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, यशोदा बरनवाल, ऊषा सिंह, अंजना सिंह, नर्सिंग मठ सेवा समिति के प्रमुख विजय चौधरी, धर्म जागरण न्यास के महामंत्री श्याम सुंदर सिंह, कार्यक्रम संयोजक कामेश्वर पाठक, पार्षद संजय विसम्भरी, विकास मेहरोत्रा, सुनील गुजराती, दीपक कुमार सेठ, सौरभ मिश्रा, समर्थ केशरी, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, राजू वर्मा, कृष्ण कुमार, विष्णु दयाल सेठ सहित सैकड़ो श्रदालुजन उपस्थित रहें।