Kashi ka News. आर्थिक एवं ईंधन संकट का जिम्मेदार सरकार की नीतियां- राघवेंद्र चौबे

 आर्थिक एवं ईंधन संकट का जिम्मेदार सरकार की नीतियां- राघवेंद्र चौबे 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने पीएम मोदी के ईधन बचाने वाले अपील को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मंत्रियों के काफिलों और उनके आचरण पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की सलाह देने वाले नेताओं को पहले स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। 

मंत्रियों को बड़े-बड़े काफिलों की आवश्यकता क्यों पड़ती है और क्या उन्हें बस या ट्रेन से सफर करने में संकोच होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री इस अपील का पालन नहीं कर रहे हैं। मंत्रियों के काफिलों में गाड़ियों की संख्या आधी करने का निर्णय पर्याप्त नहीं है। एक मंत्री एक ही वाहन में यात्रा कर सकता है, लेकिन सत्ता के अहंकार में ऐसा नहीं किया जा रहा है। त्याग केवल आम जनता से अपेक्षित है, जबकि सत्ताधारी नेता जनता के पैसों पर सुविधाएं भोग रहे हैं। 

उन्होंने सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां आम लोगों को विदेश यात्राएं टालने की सलाह दी जाती है, वहीं नेता स्वयं विदेश दौरों पर जाते हैं। मौजूदा आर्थिक व संभावित ईंधन संकट के लिए सरकार की नीतियां व लापरवाही को जिम्मेदार है। पीएम मोदी एवं सीएम योगी को जनता को उपदेश देने से पहले स्वयं सादगी और मितव्ययिता अपनानी चाहिए।