भागवत कथा मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर कृष्ण मोहन अग्रवाल मदन मोहन अग्रवाल एवं उनके परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं वामन चरित्र प्रसंग पर भक्ति का अद्भुत आनंद बरसा।
संजय शास्त्री के मुखारविंद से जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। वामन अवतार की कथा में भगवान की लीला और बलि की दानवीरता का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। पीले परिधानों में सजे भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ बधाई गीत गाकर उत्सव मनाया।
कथा मे जेएसके कृष्ण मोहन अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल एवं समस्त परिवार एवं रितु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, पूजा गौरव गुप्ता, कंचन भट्टाचार्य, वर्षा केशरी, मनोज अग्रवाल, डॉ वीरेन्द्र केशरवानी, कृष्णा चौधरी, प्रियाली घोष, गरिमा टकसाली, उषा जैन, डॉ ए के कौशिक, मोहित कौशिक, अनिल केशरी, मुरली गोपाल अग्रवाल, अरविंद जैन, संजीव अग्रवाल व काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत शर्मा की उपस्थित रही।


