कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का पुतला फूंके जाने के विरोध में आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार जवाबी प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के छायाचित्रों का दहन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने “मोदी-योगी शर्म करो”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “जनविरोधी सरकार मुर्दाबाद” जैसे गगनभेदी नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन किया गया, जिसका जवाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसी स्थान पर लोकतांत्रिक तरीके से दिया है। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना या दमन से डरने वाली नहीं है और भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष करके दिया जाएगा। इसके उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता महोबा की दलित बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रदेशव्यापी जनआंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप कहा कि महोबा की दलित बिटिया के साथ हुई निर्मम एवं अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। इस जघन्य अपराध ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा और दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। जनता की आवाज को दबाने के हर प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
कार्यक्रम में फसाहत हुसैन, नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी, सतनाम सिंह, गिरीश पाण्डेय, अशोक सिंह, वकील अंसारी, राजीव गौतम, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, सरिता पटेल, हसन मेहदी कब्बन, संतोष चौरसिया, पूनम विश्वकर्मा, चंचल शर्मा, पार्षद रमजान अली, अशलम खान, राजेश त्रिपाठी, राज खान, अब्दुल हमीद डोडे, प्रमोद वर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


