भागवत कथा पूर्व निकलेगी भव्य कलश यात्रा।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जय श्री कृष्णा परिवार को पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। सीईओ सिनेटर कृष्ण मोहन अग्रवाल, रितु अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मदन मोहन व ममता अग्रवाल के द्वारा कथावाचक संजय शास्त्री के मुखारविंद से 24 मई से 31 मई सायं 4 से 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है।
कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार, 24 मई, प्रातः 8 बजे, काशी अन्नपूर्णा ग्रेंडोर, विद्यापीठ सिगरा रोड से दिव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
आयोजक परिवार ने भक्तों से आग्रह किया है कि शोभायात्रा में पुरूष कुर्ता-पजामा और महिलाएं केसरिया परिधान में सम्मिलित हों, जिससे कार्यक्रम की दिव्यता और बढ़े। कलश शोभायात्रा व्यवस्था समिति में नीरज पारीख, रूबी शाह, अमरेश सिंह, साक्षी शुभम गुप्ता, महेश चौधरी, हेमा सिंह, रुपेश माहेश्वरी, कंचन भट्टचार्य, समीर सरीन व संगीना अग्रवाल सक्रिय रूप से व्यवस्था संभाल रहे हैं।


