श्री वल्लभ युवक परिषद द्वारा आठ दिवसीय गुजराती प्रीमियर लीग का उद्घाटन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। श्री वल्लभ युवक परिषद्, वाराणसी द्वारा पीठाधीश्वर मुरलीधर लाल महाराज की पावन स्मृति में "गुजराती प्रीमियर लीग (क्रिकेट प्रतियोगिता)" का आयोजन दिनांक 31 मई से 7 जून तक का डीएवी कॉलेज में किया गया। मैच का शुभारंभ अध्यक्ष लोकेश गुप्त ने मुख्य अतिथि वृन्दावन दास गुजराती एवं विशिष्ट अतिथि बलदेव दास को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।
संगठन मंत्री रोशन गुजराती एडवोकेट ने कहा कि प्रतियोगिता में गुजराती समाज के लगभग 150 से ज्यादा विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी सहभागिता कर रहे हैं तथा आयोजन का मुख्य उदेश्य समाज के युवाओं में खेल भावना, आपसी सहयोग एवं सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है एवं प्रतियोगिता पूर्णतः मैत्री एवं सामाजिक सहयोग की भावना से आयोजित की जा रही है तथा इसमें प्रतिभागियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया है। सभी खिलाड़ीड़ों का स्वागत खेल मंत्री अजय नागर, संचालन राजू सोनावाला तथा धन्यवाद मंत्री प्रदीप खंडवाला ने किया।
इस अवसर पर भरत सोनावाला, कौशल नागर, विशाल विश्वमरी, सुधांशु गुजराती, दर्शित गुजराती, जैकी सोनावाला, बल्लभ व्यास, शुम सतबैया, गोपी मुनीम वाला, मयंक श्रृंगारिया, रक्षित कृष्ण मोहन, आयुष, अंशुमान, अतुल, नवीन, अमित, अंकित, मितेशआदि उपस्थित रहे।


