kashi ka News. व्यापार समिति प्रतिनिधी मंडल द्वारा डीसीपी वरूणा से सुरक्षा की मांग।

 व्यापार समिति प्रतिनिधी मंडल द्वारा डीसीपी वरूणा से सुरक्षा की मांग।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। विगत दिनों पांडेपुर के एक युवा व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर बुधवार महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका व महामंत्री अशोक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार से मुलाकात कर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोरतम कानूनी कार्यवाही की माँग के साथ व्यापारीयों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। 

प्रमोद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र एवं कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया। 

प्रतिनिधि मण्डल में घनश्याम जायसवाल, पंकज अग्रवाल, रजनीश कनौजिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, डॉ अंजनी मिश्रा, राहुल मेहता, रामभजन अग्रहरि, हृदय गुप्ता, सुरेश तुलस्यान, मनीष गुप्ता, सुजीत गुप्ता, देवांश मनीष चौबे, मोहित अग्रहरि गौरव जायसवाल, शैलेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारीगण शामिल थे।