राष्ट्रीय अलंकरण "काशीरत्न" से अनिल कसेरा हुए अलंकृत।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के पूर्व संध्या पर इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को योग साधना केंद्र सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर मे राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी "वर्तमान वैश्विक संकट-मीडिया की भूमिका" आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो0 श्यामसुंदर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि काशीरत्न प्रो0 ओम प्रकाश शर्मा (वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट), श्रीमती संतोषी शुक्ला (शैक्षणिक सेविका) द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। अध्यक्षता प्रो0 बिहारी लाल शर्मा (कुलपति, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय), संचालन व धन्यवाद आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश सिंह विकास ने किया।
समारोह में अतिथीगणों द्वारा धातु शिल्पकला के क्षेत्र में काशीपुरा, भूलेटन निवासी प्रसिद्ध शिल्पकार अनिल कुमार कसेरा को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर राष्ट्रीय अलंकरण "काशीरत्न" से अलंकृत किया गया। मालूम हो कि कुछ वर्ष पूर्व धातु शिल्पकला के क्षेत्र मे अनिल कसेरा को मुख्यमंत्री योगी ने सम्मान एवं पीएम मोदी द्वारा प्रसस्ति पत्र भी प्राप्त हुआ है। अनिल कसेरा ने इस सम्मान के लिए आईएजे संस्था एवं विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। समझ में मुख्य रूप से इंजीनियर रामनरेश नरेश, आशीर्वाद सिंह, आनंद सिंह अन्ना, मोहम्मद दाऊद, राजू वर्मा, कृष्ण नारायण सोनी समेत सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।


