जेएसके का आईबीएफ लीडर्स सेमिनार ने रचा सफलता का इतिहास-संजीव अग्रवाल
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के वोकेशनल सेक्टर का महाकुंभ "लीडर्स सेमिनार" रविवार को होटल विश्वम में आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने सेमिनार में आये 150 से अधिक लीडर्स का स्वागत करते हुए कहा " आज के सेमिनार ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।
सभी सदस्यों से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा सर्वसम्मति से कई निर्णय लिया गया। टीम के विस्तारीकरण की जानकारी व आगामी योजनाओं की रूपरेखा, न्यूज़ पेपर, वर्तमान परिस्थितियों में लाभकारी रणनीति पर विचार-विमर्श हुई। कार्यक्रम के पूर्व न्यू मेंबर्स ओरिएंटेशन भी हुआ। इंडिया इंटरनेशनल बिजनेस फोरम के रूप में नए बैच का शुभारम्भ होने से कुल 17 बैच फाउंडेशन के हो गए हैं।
सीइओ के रूप मे कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डॉ शालिनी राणा, रिचा दुबे व न्यू सीइओ दिव्या अग्रवाल, आकांक्षा आलोक मिश्रा, रमेश सेठ, डॉ वीरेंद्र केशरी का अंग वस्त्र से स्वागत एवं बैच की जिम्मेदारी दी गयी। आईबीएफ सह स्थापक अरविन्द जैन, अभिषेक भट्टाचार्य, बृजेश लोड, आयुष बुबना को जिम्मेदारी प्रदान की गयी। नये हेड के रूप मे पूजा गुप्ता, प्रदीप मल्होत्रा, मुन्ना चौरसिया, सीमा श्रीवास्तव शामिल हुए। सभी का स्वागत डॉ अजित सैगल व धन्यवाद ज्ञापन विनय गिरी ने किया।


