Kashi ka News. प्रजापति हितकारिणी सभा का चुनाव निर्विरोध संपन्न।

 प्रजापति हितकारिणी सभा का चुनाव निर्विरोध संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा (सी.20/4 प्रजापति बाग, नई पोखरी, वाराणसी) के त्रिवर्षीय प्रबंध समिति के चुनाव मे गुरुवार को मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला मे चुनाव समिति के सहायक रिटर्निंग अधिकारी विनोद वर्मा और निर्वाचन कैशियर गुलाब प्रसाद ने संयुक्त रूप से सभी दाखिल प्रपत्रों की गहन जांच की, जिसमें कोई भी त्रुटि नहीं पाई गई। 

संवीक्षा के दौरान किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है और सभी उम्मीदवारों को कोई चुनौती नहीं मिली है, जिसके चलते यह पूरा चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर प्रेमशंकर उर्फ कृपाशंकर प्रजापति, उपाध्यक्ष रामदुलार प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष पद पर निशा प्रजापति, मंत्री जान्हवी देवी प्रजापति, कोषाध्यक्ष मदन लाल, उपमंत्री पवन कुमार, महिला उपमंत्री माया वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष आशीष प्रजापति, आय व्यय निरीक्षक लक्ष्मी नारायण, संगठन मंत्री सोनी चक्रवाल, प्रचार प्रसार मंत्री शिवशंकर तथा सांस्कृतिक मंत्री पद पर मनोज चक्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।  

कार्यकारिणी सदस्य के विभिन्न क्षेत्रीय पदों पर विधानसभा दक्षिणी से मनोज कुमार व अभिषेक प्रजापति, विधानसभा कैंट से राजकुमार प्रजापति व जमुना प्रसाद, विधानसभा उत्तरी से सुरेश प्रसाद प्रजापति व रामबच्चन प्रजापति, चिरईगांव पद हेतु दुर्गा प्रसाद प्रजापति तथा काशी विद्यापीठ पद हेतु महेंद्र प्रसाद प्रजापति निर्विरोध चुने गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ रामनयन वर्मा ने बताया कि चुनाव की अग्रिम कार्यवाही के क्रम में आगामी 24 मई को शाम 5 बजे सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे।