कांग्रेस जनों द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार की जा रही अमर्यादित, अनैतिक एवं लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के निर्देशानुसार महानगर युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा वाराणसी के विभिन्न थानों में तहरीर देकर दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में लंका थाना पर तहरीर सौंपी गई। वहीं महानगर उपाध्यक्ष सतनाम सिंह द्वारा रामनगर थाने पर, महानगर उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा कोतवाली थाने पर, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ द्वारा कैन्ट थाने पर तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा यादव एवं महानगर उपाध्यक्ष वकील अंसारी द्वारा मंडुवाडीह थाने पर तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई।
महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज पूरी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधानिक मर्यादाओं को कुचलने का कार्य कर रही है। नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ जिस प्रकार लगातार अपमानजनक और अशोभनीय गतिविधियां की जा रही हैं, वह बेहद निंदनीय है। इस मौके पर विभिन्न थाने पर महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, अनुराधा यादव, सतनाम सिंह, वकील अंसारी,राजेश गुप्ता, ओम शुक्ला, धीरज सोनकर, आयुष पटेल, संतोष सिंह, आजाद दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।


