वार्ड बागेश्वरी में जल निकासी कार्य योजना का महापौर ने किया शिलान्यास।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। सत्रह करोड बावन लाख की जल निकासी कार्ययोजना का वार्ड बागेश्वरी देवी (93) जैतपुरा के बंगाली बाबू के बगीचे में मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी के कर-कमलों द्वारा विधीवत पूजा पाठ एवं नारियल फोड़कर कार्य का शिलान्यास किया गया। दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी एवं क्षेत्रीय पार्षद विवेक जायसवाल के प्रयास से यह कार्य संभव व संपन्न हुआ।
इस जल निकासी कार्य योजना के अंतर्गत जैतपुरा चौराहें से ईश्वरगंगी, नाटी इमली, धूपचंडी एवं संपूर्णानंद विश्विद्यालय आदि क्षेत्र में नई पाइप लाइन डाली जाएगी। इस कार्य के पूर्ण होने से नागकुंआ, जैतपुरा छमुआनि, डीगिया, राजपुरा, ईश्वरगंगी, नाटी इमली आदि क्षेत्रों में बरसात के दिनों मे जलजमाव से लोगों को मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन राजेश सेठ ने किया। इस अवसर पर इंजी0 अशोक यादव, पूर्व पार्षद किशोर सेठ, नीरज जायसवाल, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, बबलु सेठ, राजीव सिंह डब्बू, राहुल मिश्रा, बृजेश जायसवाल, प्रमोद यादव मुन्ना, अभय स्वाभिमानी के संग पार्षदगढ़ सुरेश चौरसिया, रोहित जायसवाल, संजय विशंभरी, मनोज यादव, श्रवण गुप्ता, अनंत राज गुप्ता, अमरेश गुप्ता, इंद्रेश सिंह, लकी भारद्वाज, विजय सोनकर, प्रमोद राय, संजय केशरी, सुनील यादव, डॉ अजय जायसवाल, रवि प्रकाश जायसवाल, ऊषा अग्रहरि, नेहा कक्कड़, पूजा गिरी, ज्योति प्रजापति, सोनी गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


