राधा रानी संग खेली फूलों की होली
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। राधा कृपा परिवार के अंतरराष्ट्रीय संस्थापिका संत मां ब्रजदेवी उत्तराधिकारी संत श्री प्रेम धन लालन के सानिध्य में महमूरगंज स्थित रॉयल रेजिडेंसी हाल में 1 मास उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें आज कथा वाचक गौरी शंकर शुक्ला द्वारा भागवत कथा का प्रवचन कर रहे हैं।
सर्वप्रथम संस्था की वाराणसी शाखा की संयोजक नीता गुप्ता ने पोथी पूजन की एवं गुरु जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भागवत कथा में महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत पुराण 18 पुराणों में तिलक है, कलयुग में साक्षात् श्री कृष्ण स्वरूप स्कंद पुराण के अनुसार भागवत सप्ताह सुनने से करोड़ों एकादशी व्रत का फल मिलता है जहां भागवत कथा होती है वह तीर्थो का वास होता है। आगे बताया कि भागवत श्रवण से मनुष्य के सारे पाप धूल जाते हैं, अंत समय में भगवान का धाम निश्चित होता है। अंत में राधा कृपा परिवार की नीता गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने नाचते गाते राधा रानी संग खेली फूलों की होली। पीले फूलों के मंडप में ठाकुर जी को विराजमान कराया गया और रंग गुलाल पिचकारी के साथ पीले मीठी चावल का भोग लगाया गया जो भक्तों में वितरण हुआ।
मनोरथी लता सिंह, सावित्री डीडवानीया ने राधा रानी की आरती उतारी। संयोजन में नीता गुप्ता, कुसुम अग्रवाल, उमा अग्रवाल, किरण सराफ, कविता भालोटिया की थी।


