Kashi ka News. जंगमबाड़ी व्यापार मंडल समिति द्वारा ईधन बचत जागरूकता स्कूटी रैली।

 जंगमबाड़ी व्यापार मंडल समिति द्वारा ईधन बचत जागरूकता स्कूटी रैली।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ईंधन बचाने और इलेक्ट्रिक बाइक एवं स्कूटी के उपयोग को बढ़ावा देने संबंधी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जगमबाड़ी व्यापार मंडल समिति की ओर से स्कूटी रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री के संदेश से अवगत कराया गया और ईंधन बचत को लेकर जागरूक किया गया। 

जंगमबाड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष विकेश यादव बाबू ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश देशहित से जुड़ा हुआ है और इसे आम जनता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिष्ठान पर आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को भी ईंधन बचाने तथा इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी के उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़े सके। पीएम द्वारा दिया गया संदेश लोगों को नई सोच के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। 

ईंधन बचत को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह स्कूटी रैली निकाली गई है, ताकि आमजन तक यह संदेश आसानी से पहुंच सके। इस दौरान मोहन कृष्ण, महामंत्री पिंटू वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू सहित व्यापार मंडल समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे।