योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर होगा रक्तदान शिविर का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कबीरचौरा राजकीय महिला चिकित्सालय अस्पताल के महिला विंग में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को सरोजा पैलेस में हिन्दू युवा वाहिनी के नि0 वाराणसी मंडल प्रभारी/ वाराणसी विकाश प्राधिकरण मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदान शिविर की रूपरेखा तैयार की गई तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का कार्य किया जा सकता है। सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई।
इस मौके पर अजय सिंह, सन्नी गुप्ता, नीतीश सिंह, मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, उमेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, मनीष वर्मा, गप्पू सिंह, शेखर सिंह आदि उपस्थित रहे।


