Kashi ka News. एपेक्स फिजियोथेरेपी कॉलेज में “प्रस्थानम्” विदाई समारोह।

 एपेक्स फिजियोथेरेपी कॉलेज में “प्रस्थानम्” विदाई समारोह।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी कॉलेज में तीसरे एमपीटी, 7वें बीपीटी और 20वें डिप्लोमा बैच के वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह “प्रस्थानम्” का आयोजन किया गया। 

एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय फिजियोलॉजिस्ट एवं स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन विशेषज्ञ, बीएचयू वाराणसी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संकल्प झा, विशिष्ट अतिथि भारतीय फिजियोथेरेपी संघ वाराणसी की महासचिव एवं आईएपी वूमेन सेल की समन्वयक डॉ श्रुति प्रियंका तथा आईएपी वूमेन सेल की सब-कॉन्ट्रैक्टर एवं महासचिव डॉ मेघा गुप्ता, वाराणसी स्पोर्ट्स अथॉरिटी कुश्ती संघ के राजीव सिंह एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के महासचिव आशीष सिंह द्वारा एपेक्स के निदेशक डॉ स्वरूप पटेल, डॉ अंकिता पटेल, न्यूक्लियर मेडिसन विशेषज्ञ डॉ अजय सिंह सूरज, रिहैब यूनिट के डॉ दिबयेन्दु रॉय, डॉ सौम्याश्री, डॉ यूके सिंह, प्रधानाचार्य प्रो पुनीत जायसवाल एवं फैकल्टी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर अतिथिगणों ने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्मृतियों के साझा पलों एवं सम्मान समारोह ने सभी को भावुक कर दिया।