Kashi ka News. कांग्रेस का पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध मे प्रदर्शन,राष्ट्रपति को संबोधित सौपा ज्ञापन।

 कांग्रेस का पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध मे प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के विरोध में आज जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज जिला मुख्यालय के सामने कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपते हुए पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और जनविरोधी फैसलों के कारण देश की जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोलियम पदार्थों पर लगातार टैक्स बढ़ाकर सरकार जनता से जबरन वसूली कर रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद जनता को कोई राहत नहीं दी जा रही है। आज देश का आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल तक हर आवश्यक वस्तु आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और जब तक मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब तबकों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। 


कार्यक्रम मे सजीव सिंह, सतनाम सिंह, राजू गौतम, अशोक सिंह, गिरीश पाण्डेय, राजीव राम, दिलीप चौबे, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, विनोद सिंह, राज खां, अनुराधा यादव, राजेश त्रिपाठी, हसन मेहदी कब्बन, पूनम विश्वकर्मा, अजय सिंह, आनंद चौबे, हिमांशु सिंह, रामजी गुप्ता, किशन यादव समेत सैकडों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।