Kashi ka News. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान स्पष्ट संदेश दिया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रभावी अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण करने वाले अधिकारी ही थानाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। 

कार्य में लापरवाही एवं निष्क्रियता पर सख्त रुख अपनाते हुए एसओजी-02 को भंग कर समस्त कर्मियों को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया तथा कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया। गोष्ठी में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण, सोशल मीडिया पॉलिसी के अनुपालन, सीसीटीएनएस एवं थाना अभिलेखों की जानकारी, ई-समन पोर्टल, यक्ष ऐप एवं डिजिटल व्यवस्थाओं के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया गया। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आरटीसी स्क्रीम एवं जेडएफडी अभियान के अंतर्गत विशेष निगरानी एवं प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला अपराध, साइबर अपराध, गोतस्करी, एनडीपीएस एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।  

गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री आलोक प्रियदर्शी, सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।