श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व निकली दिव्य कलश शोभायात्रा।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जेएसके, आईबीएफ सीईओ कृष्ण मोहन अग्रवाल, रितु अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मदन मोहन, ममता अग्रवाल के सौजन्य से पूज्य संजय शास्त्री के मुखारविंद से 24 से 31 मई तक सायं 4 से 7 बजे तक कथा का भव्य आयोजन प्रारम्भ हुआ।
कथा पूर्व दिव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-शहनाई की मंगल ध्वनि व राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ लगभग 300 श्रद्धालुओं की उपस्थिति में वातावरण वृंदावनमय हो उठा।
कलश शोभायात्रा व्यवस्था समिति में अमरेश सिंह, महेश चौधरी, हेमा नितेश सिंह, रुपेश माहेश्वरी, कंचन भट्टचार्य, संगीना अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली तथा राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, संजीव अग्रवाल, आर सी जैन, राकेश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, आशीर्वाद सेठ, संतोष अग्रवाल, राधा अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, पूजा गुप्ता, रचना अग्रवाल, राजेंद्र जायसवाल, रमेश सेठ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कथा श्रवण प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक होगा है।


