हिटवेव मे बरतें सावधानियां रहे सुरक्षित-साक्षी पांडे
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जब सूरज से रोशनी नहीं, बल्कि आग बरसाने लगे, घर से बाहर निकलते ही चेहरे पर गर्म हवा का थपेंडा महसूस हो तो समझ जाईए यह सामान्य गर्मी नहीं हिटवेव है। बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के कारण हिटवेट आम होती जा रही है। स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, अत्यधिक गर्मी शरीर से पानी और जरुरी मिनरल्स कम कर देती है, जिससे डीहाईड्रेसन, कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द और हीटस्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हो सकती है। उक्त बातें काशी की प्रसिद्ध क्लिनिकल डाइटीसियन साक्षी पांडे ने बताया।
उन्होंने लोगों को हिटवेव से बचने के लिए सुझाव दिए। दिनभर पर्याप्त मात्रा मे पानी पीते रहे।नारियल पानी का सेवन करें।गोंद कतीरा को रातभर भिगोकर दूध या पानी मे ले सकते है। केला+चुटकी भर नमक लेने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन मे मदद मिल सकती है। नींबू पानी, छाछ, लस्सी, बेल का शरबत तथा अन्य तरल पदार्थ ले। हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।
दोपहर 12 से 4 बजे तक तेज धूप से बचें। बहुत ज्यादा चाय, कॉफ़ी और शक्कर वाले ड्रिंक्स, तला हुआ भारी भोजन न ले, चक्कर, कमजोरी या सिरदर्द जैसे संकेतो को नजर अंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस गर्मी मे याद रखे कि पानी सही पोषण और थोड़ी सावधानी आपको स्वस्थ और सुरक्षित रख सकती है।


