राघवेंद्र चौबे ने प्रेसवार्ता में कहा "अजय राय पर सभी मुकदमा फर्जी है"
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर लहुराबीर स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार में दयनीय कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियो, विधायकों पर पूरे उप्र मे प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित पत्रकार वार्ता में जमकर बरसे प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे।
संजीव सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व महोबा की एक दलित छात्रा से जब अजय राय पीड़िता के दुःख में उसके घर जा रहे थे तो पहले उन्हें प्रशासन के द्वारा रोकने की हरसंभव प्रयास किया गया लेकिन वह एक पीड़ित दलित बेटी के घर पहुँच जाने से इतना व्यथित हो गई कि पूरे प्रदेश में सरकार के सह पर भाजपा के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके मानवीय और मार्मिक कार्य के विरोध में अजय राय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे है। बौखलाए सरकार के नुमाइंदे अजय राय के खिलाफ उनकी संपत्ति की जाँच की माँग की है।
महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि अजय राय पर जीन फर्जी मुकदमो की बात भाजपा के मंत्री नेता कर रहे हैं जिनमें अधिकांश कोरोना और प्रतिकार यात्रा के दौरान के है, जहाँ सरकार की मंशा इतनी दूषित है कि प्रतिकार यात्रा में से सभी आरोपियों के नाम निकाल दिया गया लेकिन अभी तक अजय राय का नाम नहीं हटाया। जिस ऐजेंसी से चाहिए हमारी जाँच करा लिजिए मगर शर्त यह है कि उन्हीं ऐजेंसियों से भाजपा सरकार अपने मंत्रियो और विधायको की भी जाँच कराये जो बलात्कार, हत्या से लेकर तमाम संदिग्ध अपराधो में शामिल रहे है। वार्ता में राजेश्वर सिंह पटेल, सतनाम सिंह, अरुण सोनी, मयंक चौबे, अनुपम राय, प्रमोद वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


