सुरक्षा समाज पार्टी में अल्का श्रीवास्तव को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भदोही विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा समाज पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर पार्टी लगातार सक्रिय नजर आ रही है, इसी क्रम में समाजसेवा एवं संगठन के प्रति सक्रिय योगदान को देखते हुए अल्का श्रीवास्तव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अल्का श्रीवास्तव के नेतृत्व में भदोही विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी। सुरक्षा समाज पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य कर रही है और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।


