गंगा दशहरा पर गंगा स्नान-दान से मिलती है पापों से मुक्ति-डॉ नीलकंठ तिवारी
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। विप्र समाज काशी के तत्वावधान में गंगा दशहरा का पावन पर्व पर मंगलवार को देवी अहिल्याबाई घाट पर शहर दक्षिणी विधायक पंडित नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में मां गंगा का शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 51बटुकों द्वारा दुग्धाभिषेक किया गया। कार्यक्रम संयोजक अध्यक्ष डॉ पवन शुक्ला के संयोजन में वैदिक आचार्य पंडित उदित नारायण मिश्रा के आचार्यत्व में बटुक ब्राह्मणों ने षोडशोपचार पूजन मे गंधाक्षत पुष्प, केशर एवं नैवेद्य, फल इत्यादि चढ़ाने के पश्चात 51 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा घाट वैदिक मन्त्रों से गूंजायमान रहा।
इस अवसर पर विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का अत्यंत पवित्र आध्यात्मिक महत्व है, यह पर्व मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान और दान पूण्य करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस अवसर वास्तुविद पंडित प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ पवन शुक्ला, रमेश तिवारी, विशाल औढेकर, डॉ अशेष नारायण द्विवेदी, संजय उपाध्याय, किशोरी रामण दूबे 'बाबू महाराज', एडवोकेट प्रकाश गुप्ता, आकाश पाठक, षडानन पाठक सहित काफ़ी संख्या में ब्राह्मण बटुक आदि उपस्थित रहे।


