Kashi ka News. बर्फ के गुफा में विराजमान हुई रानी सती दादी।

 बर्फ के गुफा में विराजमान हुई रानी सती दादी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अनेक वर्षों से ज्येष्ठ महीने में राणी सती दादी का हिम श्रृंगार कर मानसून के आह्वान के साथ तापमान से राहत एव॔ धान सहित अच्छी कृषि उपज की कामना की जाती है। बढते तापमान से राहत और मानसून के आगमन के आह्वान के लिए रविवार 31 मई को रामकटोरा स्थित श्री राणी सती धाम में हिम श्रृंगार झांकी के साथ धार्मिक अनुष्ठान के साथ मुम्बई से गायक कलाकार प्रमोद शर्मा एवं राणीसती श्याम भक्त मंडल के कलाकार भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मनुष्यों के साथ सभी जीव जन्तु को भी तेज गर्मी से राहत की राणी सती दादी से श्रद्धालुओं द्वारा प्रार्थना की। हिम श्रृंगार झांकी में रानी सती दादी के चारों तरफ बर्फ के बीच बाबा काशी विश्वनाथ विराजमान थे। रानी सती दादी का श्रृंगार देसी फूलों से किया गया साथ ही आम, लीची से मंडप को सजाया गया। धाम के हाल में बर्फ के गुफा मेंअमरनाथ बाबा का दर्शन भक्तों को प्राप्त हुआ। देसी रंग-बिरंगे फूलों मालाओं से तेरह देवियों का मंडप सजाया गया। सायंकाल सात बजे विशेष आरती के साथ भजन-कीर्तन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। 

भजन गायक प्रमोद शर्मा एवं रानी सती श्याम भक्त मंडल के भरत सराफ, अनुप सराफ, राधे गोविंद केजरीवाल ने एक से एक बढ़कर दादी को भजन सुनाए। संयोजन में संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी व उपाध्यक्ष दीपक बजाज, मंत्री निधि देव अग्रवाल, शरद शाह सुरेश तुलस्यान, राजेश तुलस्यान, महेश टेकरीवाल, रवि बूबना, आनंद तुलस्यान, आलोक मोदी, मनोज अग्रवाल, अशोक सराफ, अशोक अग्रवाल गुरु कृपा, प्रमोद सराफ, विश्वनाथ झुनझुनवाला आदि लोग उपस्थित थे।