Kashi ka News. आईएए द्वारा निःशुल्क पेय पदार्थ शिविर।

 आईएए द्वारा निःशुल्क पेय पदार्थ शिविर।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। श्री रामचरित मानस समिति, नाटीइमली, वाराणसी के तत्वाधान में रविवार को मंगल कलश यात्रा और धार्मिक शोभायात्रा के सम्मान और भीषण गर्मी को देखते हुए रामकटोरा, स्थित शाह हॉस्पिटल तथा नाटीइमली, हनुमान मंदिर के पास दो स्थानों पर निःशुल्क पेय पदार्थ शिविर इण्डियन एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा श्री नान्हू -कान्हू बाबा सेवा समिति के सहयोग से लगाया गया। 

शिविर का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद गाँधी ने किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशि वर्मा एडवोकेट, महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यगण बलदाऊ एडवोकेट, सुल्तान खान एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण तथा सदस्यगण उपस्थित थे।