Kashi ka News सर्व वैश्य समाज समिति द्वारा बीएचयू विद्यालयमें वाटर कूलर स्थापित।

 सर्व वैश्य समाज समिति द्वारा बीएचयू विद्यालयमें वाटर कूलर स्थापित।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सामाजिक संस्था सर्व वैश्य समाज समिति ट्रस्ट द्वारा मंत्री रविन्द्र जायसवाल के संरक्षत्व में केन्द्रीय विद्यालय बीएचयू में एक वॉटर कूलर स्थापित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आर के चौधरी ने करते हुए कहा कि सर्व वैश्य समाज सदैव समाज हित व लोक कल्याणार्थ अनेक पुनीत कार्य करती रहती है, इसी क्रम में इस भीषण गर्मी में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह वॉटर कूलर स्थापित किया गया है।

समिति के महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने कहा कि ‘जल ही जीवन’ जल के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती और शुद्ध पेयजल हम सभी का को प्राप्त हो इसी उद्देश्य से सर्व वैश्य समाज समिति के द्वारा विद्यालय परिसर में वॉटर कूलर स्थापित किया गया है, जिससे न केवल यहां के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे बल्कि परीक्षा के दौरान अनेक प्रांतों, विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को भी इस वॉटर कूलर का लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक सिंह, आर के चौधरी, दीपक कुमार बजाज, उमाशंकर अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, श्याम सुंदर प्रसाद, श्याम सुंदर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजेन्द्र मोहन शाह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे ।