Kashi ka News. लिल्हा एजुकेशन सेंटर के मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित।

 लिल्हा एजुकेशन सेंटर के मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। कचहरी स्थित कमिश्नरी ऑडिटोरियम सभागार मे लिल्हा एजुकेशन सेंटर द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु “प्रोत्साहन 3.0” भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती अनीता लिल्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के तत्पश्चात छात्रों द्वारा गणेश वंदना और राष्ट्रगान से हुआ। 

इस अवसर पर संस्था के निदेशक अजय लिल्हा व अंकित लिल्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है जिन्होंने सीए, सीएस, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। 

उन्होंने बताया कि 'प्रोत्साहन 3.0' केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि "हर मां के सपनों को उडान देने की शुरूआत" है। शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और मेधावी छात्रों को मंच प्रदान करना संस्था की प्राथमिकता रही है। समारोह में हंसिका पटेल 12वीं 96 प्रतिशत पाकर टाँपर सहित लगभग 70 विद्यार्थियों को सीए स्वाति अग्रवाल मित्तल द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक, शिक्षकाएं एवं अभिभावक और छात्रगण उपस्थित थे।