मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा ने बाल विकास प्रकल्प के अंतर्गत फिक्स माई लाइफ स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस अवसर पर सम्मेलन की ओर से 200 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, इरेजर एवं टॉफी वितरण के साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों का उत्साह और खुशियाँ सभी के लिए अनमोल क्षण बन गईं। सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्षा सरोज तुलस्यान, मधु तुलस्यान, सुनीता कंदोई, श्वेता केडिया, सरिता जलाल, अंजना खेतान सहित अन्य सदस्या उपस्थित थी।


