पाल विकास समिति द्वारा अहिल्याबाई की जयंती पर बाबा विश्वनाथ का जिलाभिषेक।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पाल विकास समिति के तत्वावधान मे पाल, बघेल, धनगर समाज की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर 301वीं जयंती के उपलक्ष्य मे बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी का जलाभिषेक किया गया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार पाल ने बताया कि सर्वप्रथम अहिल्याबाई घाट से जल लेकर अहिलेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक करने के बाद बड़ी संख्या में पाल, बघेल, धनगर समाज के लोग जल कलश लेकर दशाश्वमेध, गौदोलिया, बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ मंदिर मे बाबा का जलाभिषेक किया गया। उन्होंने कहा कि शासन से मांग है कि लोक माता अहिल्याबाई की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, गौदोलिया चौराहे को अहिल्याबाई चौराहा का नामकरण, अहिल्याबाई द्वारा निर्मित धर्मशाला को अवैध कब्जा से मुक्त करा कर पाल समाज को सुपुर्द किया जाए, मोहन सराय द्वार को अहिल्याबाई द्वार तथा काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास में पाल समाज की एक व्यक्ति को सदस्य बनाया जाए।
जलाभिषेक कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल पिंटू, जिलाध्यक्ष मन्नालाल पाल, नरेंद्र पाल, रामचंद्र पाल, डॉ आर जे पाल, डॉ बी एन पाल, राहुल पाल, कमलेश पाल, सुभाष पाल, प्रदीप पाल, नत्थू पाल, मीडिया प्रभारी संतोष पाल, मृत्युंजय पाल मोनू, चंद्रशेखर पाल, संजय पाल, संजीव पाल, रमेश पाल, झूरी पाल, ओमप्रकाश पाल सहित बड़ी संख्या में समाज के पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल थे।


