Kashi ka News. काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट परिसर मे पीएनजी सेवा का शुभारंभ।

 काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट परिसर मे पीएनजी सेवा का शुभारंभ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। स्वच्छ और किफायती ऊर्जा की दिशा में गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के तहत काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र ट्रस्ट यूनिट 1 एवं यूनिट 2 पर रविवार को नेचुरल गैस पीएनजी सेवा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर डॉ नीलकंठ तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक दक्षिणी, एचके गर्ग, कार्यकारी निदेशक (सीजीडी), गेल नोएडा और महंत शंकर पुरी महाराज, काशी अन्नपूर्णा मठ ने संयुक्त रूप से पीएनजी सेवा का उद्घाटन किया। डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट पर पीएनजी सेवा शुरू होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यहां रोजाना हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। पीएनजी सेवा शुरू होने से प्रसाद वितरण के कार्य में अब न तो वर्तमान में और न ही भविष्य में कोई बाधा आएगी। उन्होंने इस कार्य को सफल बनाने के लिए गेल के सभी अधिकारियों को बधाई दी।

गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक एचके गर्ग ने बताया कि पूर्व में यूनिट 1 और यूनिट 2 पर लगभग 300+300 = 600 एलपीजी टंकियों का इस्तेमाल हर महीने होता था। पीएनजी सेवा शुरू होने के बाद इन टंकियों को जरूरत के अनुसार दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। गेल लगातार शहर और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने का काम कर रहा है। महंत शंकर पुरी ने गेल इंडिया परिवार को बधाई देते हुए कहा कि काशी की इतनी संकरी गलियों में भी गेल ने इतनी तेजी से पीएनजी गैस आपूर्ति शुरू की, इसके लिए पूरी यूनिट बधाई की पात्र है। इस मौके पर जनार्दन शर्मा, कार्यकारी न्यासी काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट, सुशील कुमार जीएम, प्रवीण सिंह सीएम सीजीडी, चंदन कुमार सीएम-ओ एंड एम, प्रवीण गौतम सीएम-मार्केटिंग, देबाशीष साहू एसओ-मार्केटिंग, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश तोमर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।