Kashi ka News. मारवाड़ी महिला विदिशा शाखा द्वारा पंचकोशी यात्रा।

 मारवाड़ी महिला विदिशा शाखा द्वारा पंचकोशी यात्रा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा द्वारा अधिक मास पर पंचकोशी यात्रा का आयोजन किया गया। 

यात्रा का शुभारंभ प्रातः 5 बजे अस्सी घाट पर संकल्प लेकर किया गया, जहाँ सभी सदस्याओं ने धार्मिक वातावरण में तीर्थ यात्रा प्रारंभ की। इस पावन यात्रा में सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग करते हुए आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। भीषण गर्मी के बावजूद यात्रा का वातावरण श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति से परिपूर्ण रहा। शाखा अध्यक्षा सरोज तुलस्यान, सचिव प्रीति बाजोरिया, कोषाध्यक्ष चंदन खेमका एवं मधु तुलस्यान ने यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

कार्यक्रम की संयोजिका प्रेमलता अग्रवाल एवं रमा केडिया द्वारा भीषण गर्मी में भी अथक प्रयासों एवं व्यवस्थाओं के कारण यह यात्रा सभी के लिए अविस्मरणीय बन गई।