Kashi ka News. नव दिवसीय रामकथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न।

 नव दिवसीय रामकथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास जैतपुरा वाराणसी द्वारा आयोजित दिनांक 1 से 9 जून तक होने वाले रामकथा के लिए भूमि पूजन आचार्य राम तिवारी द्वारा मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल ने विधिवत सम्पन्न करवाया। 

यह कथा मां बागेश्वरी देवी मंदिर के मैदान में आयोजित होगा। वैदिक मंत्रोंचार से पूजन संपन्न होने के बाद "हर हर महादेव, जय श्री राम" एवं मां बागेश्वरी देवी की जय" के जयकारों से परिसर का माहौल भक्तमय हो उठा।

इस अवसर पर डॉ. अजय जायसवाल, राजेश सेठ, जय शंकर गुप्ता, सुजीत कुमार, प्रमोद यादव, श्रीप्रकाश जी, विनीत कुमार, वतन कुशवाहा इत्यादि लोग मौजूद थे।