Kashi ka News. भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन पटरी व्यवसाईयों के हक के लिए लडेगी-विजेंद्र सोनकर

 भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन पटरी व्यवसाईयों के हक के लिए लडेगी-विजेंद्र सोनकर

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन द्वारा टकटकपुर स्थित सोनकर धर्मशाला में रेहडी, पटरी एवं ठेला व्यवसायीयों के उत्पीड़न को लेकर एक बैठक की गई। 

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सोनकर ने पत्रकारों को बताया कि हर दौर में देश की प्रगति मे सबसे बड़ा योगदान व्यापारी वर्ग का रहा है लेकिन व्यापारी वर्ग का शोषण हर तरीके से प्रशासन द्वारा किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जनपद वाराणसी में चालीस हजार से ज्यादा स्ट्रीट वेंडरों को व्यापार करने के लिए 21 वेडिंग जोन प्रशासन द्वारा चिन्हित किया गया है, लेकिन पुलिस के उत्पीड़न की वजह से अपने निर्धारित स्थानों पर भी व्यापार नहीं कर पा रहे है जिस‌की वजह से ठेला, खुमचा व्यापारियों के अन्दर काफी आक्रोश है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन द्वारा उ0प्र0 सरकार के कई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधन करने हेतु ज्ञापन दिया गया, लेकिन उन लोगों द्वारा केवल कोरे आश्वासन मिला। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो सभी पटरी व्यवसायी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्यारे लाल सोनकर, राजकुमार सोनकर, संतोष सोनकर, आशीष ओझा, अजय पटेल, नीरज सोनकर, मेहनाज, जियालाल सोनकर रामबचन यादव, अमन त्रिपाठी एडवोकेट, राजू सोनकर, अखिलेश सोनकर, सुभाष सोनकर, जितेंद्र सोनकर, डॉ बाबूलाल सोनकर, मिश्री सोनकर, विक्रम आदि व्यवसायीगण उपस्थित रहे।क