बागबान संस्था द्वारा सेवा कार्य में दिखाई सेवा भावना की झलक
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। सिंधी समाज की प्रमुख महिला संगठन बागबान महिला संस्था द्वारा सेवा कार्य शरबत एवं प्रसाद वितरण का आयोजन सोनिया झूलेलाल मंदिर के समीप सोमवार को धूमधाम से किया गया। इस सेवा कार्य में शरबत के साथ-साथ प्रसाद के रूप में बिस्किट टॉफी लड्डू चना आदि अनेक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल की आरती हनुमान चालीसा एवं हनुमान की आरती के साथ किया गया। तत्पश्चात भोग अर्पित कर सेवा कर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष निधि लालवानी, सचिव कीर्ति बिजलानी, कोषाध्यक्ष जया पाहुजा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से कृतिका अलवानी, नीलम वासवानी, गीतू कुंदनानी, कोमल लालवानी, भावना सुनेजा, भावना शीतलनी, रोशनी हिरानी, वर्षा बालचंदानी, ज्ञानी प्रद्वानी, मधु विशनानी, मिस्टी वाधवानी, पूर्णिमा खत्री, मधु डोडवानी, पायल रजवानी, दिशा तुलसियानी, मेहर चावला, मुस्कान रुपानी, वर्षा लालवानी, हर्षा केसवानी, पूजा बदलनी, मधु मोटवानी, सुनीता पंजवानी, पूजा लखमानी, श्वेता चांगारानी, संजना रुपानी, संगीता बढ़ानी ने अपना सहयोग प्रदान किया।


