Kashi ka News. व्यापार मंडल द्वारा आयुर्वैदिक चिकित्सालय को मिला कुर्सियां व फिनायल।

 व्यापार मंडल द्वारा आयुर्वैदिक चिकित्सालय को मिला कुर्सियां व फिनायल।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। चौकाघाट स्थित संम्पूर्णानंद आयुर्वेद चिकित्सालय मे मंगलवार को व्यापार मंडल के द्वारा 21 कुर्सियां, सात सौ लिटर फिनायल और टॉयलेट क्लीनर आयुर्वेद चिकित्सालय को दिया गया। 

चिकित्सालय अधीक्षक, डॉ पूनम द्विवेदी एवं डॉ भगवान दास के उपस्थिति मे समस्त सामान सौपते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि आयुर्वेद हॉस्पिटल मे मरीज को निःशुल्क रूप से देखने, एडमिट तथा भोजन की सेवाएं प्रदान की जाती है। व्यापार मंडल द्वारा आगे भी इस प्रकार की सेवाएं प्रदान करने की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु से अनुरोध किया कि आपका ध्यान इस हॉस्पिटल पर पड़ जाय तो डॉक्टरों का हौसला बढेगा और मरीजों क़ो और सुविधाएं मिल पायेगी। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से अजीत सिंह बग्घा, कविंद्र जायसवाल, डॉ संजय सिंह, डॉ भगवान, राजीव वर्मा, अरविंद जायसवाल, सुजीत वर्मा, प्रिया अग्रवाल, खुर्शीदा बेगम, शाहिद सहित व्यापार मंडल के अनेको पदाधिकारीगण मौजूद थे।